आंखों में सूखापन: कारण, लक्षण और इलाज की पूरी जानकारी

आंखों में सूखापन

आँखों को सुरक्षित रखने और इसे नमी प्रदान करने के लिए आँखों की उपरी सतह पर आँसुओं की एक परत बनी होती है। कुछ लोगों में कई  कारणों से पर्याप्त मात्रा में आँसू नहीं बन पाता है, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों जैसे आँखों में दर्द, जलन और खुजली का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को ड्राई आई सिंड्रोम या शुष्क अक्ष कहा जाता है। कुछ सावधानियां बरतना और ज़रूरत पड़ने पर उपचार करना ही इस समस्या का समाधान है।

आंखों में सूखापन क्या है?

आंखों की सतह को सुरक्षित रखने और नमी बनाए रखने के लिए आंसुओं की एक पतली परत होती है। जब आंखों में पर्याप्त आंसू नहीं बनते या उनकी गुणवत्ता खराब हो जाती है, तो आंखों में सूखापन की समस्या होने लगती है। इसे ड्राई आई सिंड्रोम भी कहा जाता है।

इस समस्या के कारण आंखों में:

  • जलन
  • खुजली
  • दर्द
  • लालिमा
  • चुभन
  • धुंधला दिखना

जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

आंखों में सूखापन के कारण:

सामान्यतः उम्र बढ़ने के साथ आँखों में सूखेपन की परेशानी होने लगती है। लेकिन आजकल की बदलती दिनचर्या के कारण, छोटे बच्चों तक को ड्राई आई सिंड्रोम होने लगा है। इस समस्या के प्रमुख कारण हैं:

  • पानी कम पीना
  • लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप का उपयोग
  • ज्यादा स्क्रीन टाइम
  • लंबे समय तक AC में बैठना
  • उम्र बढ़ना
  • हार्मोनल बदलाव
  • कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट
  • मधुमेह और अर्थराइटिस जैसी बीमारियां
  • कम पलक झपकाना

आंखों में सूखापन के लक्षण:

ड्राई आई होने पर ये लक्षण दिखाई दे सकते हैं:

  • आंखों में जलन
  • खुजली
  • आंखों का लाल होना
  • आंखों में दर्द
  • बार-बार पलक झपकाना
  • रोशनी से परेशानी
  • धुंधला दिखना
  • आंखों में चुभन

आँखों में  सूखापन का इलाज

आँखों में सूखापन का इलाज करने के लिए निम्नलिखित उपचारों में से किसी एक का चयन किया जा सकता है।

सूखी आंखों के अंतर्निहित कारण का इलाज करना – कई बार आँखों में सूखापन आँख से सम्बंधित किसी बीमारी अथवा दवाइयों आदि के सेवन से भी हो सकता है, ऐसी स्थिति में डॉक्टर बीमारी  का निदान करेंगे और स्थिति अनुसार उपचार करके आँखों में सूखापन का इलाज करेंगे।

दवाईयाँ – आँखों में किसी अन्य परेशानी की वजह से सूखापन आ जाने पर डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन बेस्ड कुछ दवाइयाँ निर्धारित कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि पलकों में सूजन के कारण आँखों में सूखापन आ गया है तो डॉक्टर एंटीबायोटिक की सलाह दे सकते हैं।

अन्य प्रक्रियाएं – यदि दवाइयों की मदद से आँखों की समस्याओं का इलाज नहीं हो सकता है तो डॉक्टर परिस्थिति अनुसार सर्जरी, लाइट थेरेपी, कांटेक्ट लेंस आदि उपचार विधि का उपयोग कर सकते हैं।

आंखों में सूखापन से बचाव के उपाय

आँखों का सूखापन की समस्या से बचने के लिए आप नीचे दिए गए घरेलू उपायों को अपनाएं।

  • ज्यादा पानी पिएं
  • स्क्रीन टाइम कम करें
  • 20-20-20 नियम अपनाएं
  • धूप में सनग्लास पहनें
  • पर्याप्त नींद लें
  • ओमेगा 3 युक्त आहार लें
  • धूल और धुएं से बचें
  • आंखों को बार-बार न रगड़ें

घरेलू उपाय

  • ठंडे पानी से सिकाई करें
  • खीरे के टुकड़े रखें
  • पर्याप्त आराम करें
  • आंखों के आसपास हल्की मालिश करें

आंखों में सूखापन से कैसे बचें?

आँखों में ड्राइनेस से बचने के लिए आप निम्न बातों का ध्यान रखें-

  • हेयर ड्रायर का इस्तेमाल ना करें
  • गर्म जगहों पर जाने से बचें
  • बाहर जाने पर चश्मे लगाकर रखें

खाने में ओमेगा- 3 फैटी एसिड शामिल करें

ओमेगा- 3 फैटी एसिड आँखों की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह आपको अलसी के बीज, चिया के बीज, मछली आदि खाने से प्राप्त होंगे।

स्क्रीन टाइम कम करें

मोबाइल, TV, कंप्यूटर के सामने कम समय बिताएं या बीच- बीच में ब्रेक लेकर काम करें।

ठंडा संपीड़न

आँखों को नियमित रूप से ठंडे पानी से सिकाई करें। आपको काफी आराम मिलेगा।

आँखों की मालिश

आँखों के आसपास की त्वचा काफी कोमल और नाजुक होती है। उन्हें भी देखभाल की काफी जरूरत होती है। आप नारियल तेल या अन्य किसी प्राकृतिक तेल का उपयोग कर आँखों के आसपास की मालिश कर सकते हैं। आँखों में मालिश करने से बहुत ही आराम मिलता है।

आलू और खीरा

आलू या खीरे के पतले टुकड़े काटकर उसे कुछ देर तक पानी में डालकर रखे। फिर इसे साफ हाथों से अपने आँखों पर रख कर कुछ देर आराम करें। ऐसा करने से आँखों को काफी ठंडक मिलती है।

डॉक्टर को दिखाएं

यदि आपको ड्राई आई सिंड्रोम से जुड़ी आँखों की समस्या हो रही है, जैसे- आँखों का लाल हो जाना, दर्द एवं जलन आदि तो शीघ्र ही अपने नज़दीकी नेत्र रोग विशेषज्ञ से मिलें। वे आपको कुछ आई ड्रॉप और दवाइयाँ देंगे, जिससे आपको शीघ्र आराम मिलेगा। उचित निदान एवं इलाज हेतु आप सेंटर फॉर साइट में अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।

FAQs

क्या ड्राई आई सिंड्रोम ठीक हो सकता है?
हाँ, सही इलाज और लाइफस्टाइल बदलाव से इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

क्या ज्यादा मोबाइल चलाने से आंखों में सूखापन होता है?
हाँ, लंबे समय तक स्क्रीन देखने से यह समस्या बढ़ सकती है।

आंखों में सूखापन के लिए क्या खाना चाहिए?
ओमेगा 3, हरी सब्जियां, फल और पर्याप्त पानी फायदेमंद हैं।

क्या आई ड्रॉप्स बिना डॉक्टर की सलाह के इस्तेमाल करनी चाहिए?
नहीं, डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर होता है।

आंखों में सूखापन

आंखों में सूखापन: कारण, लक्षण और इलाज की पूरी जानकारी